जम्मू-कश्मीर : महिला अधिकारी से बदसलूकी पर IAS कुमार राजीव रंजन के खिलाफ जांच के आदेश

feature-top

म्मू-कश्मीर कैडर के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी कुमार राजीव रंजन के खिलाफ महिला सहकर्मी से बदसलूकी और अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में सरकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारी द्वारा महिला अधिकारी को "ब्ल* शि*" और "स्टू*ड " कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह घटना 'मिशन युवा' की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित एक वर्चुअल बैठक के दौरान हुई। श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राजीव रंजन, जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा की सहायक निदेशक बीनिश वानी पर अपना आपा खो बैठे।

 बैठक के दौरान जब बीनिश वानी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़े समन्वय के मुद्दों को सामने रखा, तो राजीव रंजन नाराज हो गए। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, "शट अप! डोंट एक्सप्लेन"।  


feature-top