पंजाब : गुरदासपुर में हिंसक झड़प पर गृह मंत्रालय सख्त, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुई एक हिंसक झड़प के मामले में राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग ने पंजाब सरकार को पत्र भेजकर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है।

यह वारदात बटाला तहसील के श्री हरगोविंदपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मारी पनवान गांव में हुई। हमले में बिक्रमजीत सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि निशान सिंह और गुरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शुरुआती प्रशासनिक इनपुट में इस जानलेवा हमले को मादक पदार्थों (ड्रग्स) से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, पीड़ित के भाई और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह खूनी झड़प मोबाइल फोन को लेकर हुए एक मामूली विवाद के कारण हुई थी। बटाला पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 


feature-top