होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर हमले के बाद सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

feature-top

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य और रोमानिया में हुई अलग-अलग घटनाओं में शामिल दो जहाजों पर सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। सोनोवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को होर्मुज जलडमरूमध्य में 15 भारतीय नाविकों को ले जा रहे कच्चे तेल के टैंकर 'MT ST 3' पर एक प्रोजेक्टाइल (हथियार) से हमला हुआ।

वहीं, 14 अक्टूबर को रोमानिया के सुलिना एंकोरेज में 9 भारतीय नाविकों को ले जा रहे केमिकल टैंकर 'YARA J' पर एक ड्रोन से हमला हुआ। सोनोवाल ने कहा, "राहत की बात है कि दोनों जहाजों पर सवार सभी 24 भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं; किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है।"


feature-top