2018 मानहानि मामला : यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

feature-top

दिल्ली की अदालत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी किया। यह मामला बीजेपी आईटी सेल के एक सदस्य ने दर्ज कराया था। समन नोटिस तामील कराने गए अधिकारी ने बताया कि ध्रुव राठी के घर पर ताला लगा हुआ था। न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने विकास पांडे द्वारा दायर मामले में यह वारंट जारी किया। पांडे ने आरोप लगाया है कि राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड करके उनकी मानहानि की है। अदालत ने इस मामले में आगे की कार्यवाही के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है।


feature-top