बिहार : JDU विधायक अनंत सिंह के '9 मर्डर' बयान पर छिड़ा विवाद

feature-top

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत कुमार सिंह ने बिहार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि "पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उन्होंने नौ लोगों की हत्या की साजिश रची थी।" वहीं, उनकी पार्टी ने इन बयानों से खुद को अलग कर लिया है। आगामी विधान परिषद चुनावों में पार्टी द्वारा उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज अनंत कुमार सिंह ने अपने विरोधी पर निशाना साधते हुए यह दावा किया।


feature-top