कांग्रेस को दिल्ली पुलिस से मिली रामलीला मैदान में महारैली की अनुमति

feature-top

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी को रामलीला मैदान में रैली करने के लिए 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) जारी कर दिया है। DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने पुष्टि की है कि यह मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगा। कांग्रेस अब अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए यह सर्टिफिकेट दिल्ली नगर निगम (MCD) को सौंपने की योजना बना रही है।


feature-top