मेघालय : UDP के 8 विधायक हुए BJP में शामिल, पार्टी में बचे महज 4 MLA

feature-top

मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 12 विधायकों में से 8 अब आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य बन गए हैं। विधानसभा के लिहाज से, स्पीकर थॉमस ए. संगमा ने संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 4 के तहत, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ उनके विलय को मान्यता दे दी है। अब सदन में UDP के पास केवल 4 विधायक बचे हैं, जबकि BJP के विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो गई है।

इस फैसले से विधानसभा में पार्टियों का गणित औपचारिक रूप से बदल गया है। अब विधानसभा में BJP की मौजूदगी काफी बढ़ गई है, जबकि UDP के पास केवल 4 विधायक रह गए हैं।


feature-top