इमरान खान को FRRO का नया नोटिस; OCI दर्जा रद्द करने पर सवाल

feature-top

मुंबई के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। इस नए नोटिस में उनसे पूछा गया है कि भारत विरोधी राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के कारण उनके 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' दर्जे को रद्द क्यों न किया जाए।

यह घटनाक्रम  तब सामने आया जब अभिनेता ने उन्हें पूर्व में जारी किए गए 'लीव इंडिया नोटिस' (भारत छोड़ो आदेश) के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया था।


feature-top