नेस्ले और HUL के खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर सवाल, FSSAI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

feature-top

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों—नेस्ले इंडिया (Nestle India) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL)—को उनके कुछ खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग और विज्ञापनों पर भ्रामक दावे करने व नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक संस्था ने एक आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि दोनों कंपनियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर इन विद्यमान विसंगतियों पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

FSSAI ने साफ किया है कि यदि कंपनियां तय समय में संतोषजनक जवाब देने में विफल रहती हैं, तो खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत उनके खिलाफ लाइसेंस निलंबन जैसी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी इन भ्रामक विज्ञापनों और गलत विवरणों को हटाने का निर्देश दिया गया है।


feature-top