उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित

feature-top

उत्तराखंड पुलिस ने राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति पर धोखाधड़ी, जालसाजी, जातिसूचक गालियां देने, घरेलू हिंसा और अपनी हत्या की साजिश रचने जैसे कई संगीन आरोप लगाए है।  देहरादून के कैंट थाने में दर्ज एफआईआर  के बाद इस 10-सदस्यीय एसआईटी टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलोनी को सौंपा गया है।


feature-top