कोलकाता भगदड़ की न्यायिक जांच का ऐलान : सुवेंदु अधिकारी

feature-top

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन पंडाल में हुई दुखद भगदड़ की जांच कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश के नेतृत्व वाली विशेष जांच दल (SIT) द्वारा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे इस न्यायिक जांच की अनुमति के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखें। इस उच्च-स्तरीय समिति की रिपोर्ट को जांच पूरी होने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।


feature-top