CJI ने करी लेह-करगिल वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई की घोषणा

feature-top

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने कहा कि लेह और करगिल के वकील जल्द ही उच्च न्यायालय की लद्दाख पीठ के ज़रिए वर्चुअल माध्यम से सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच सकेंगे।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की लद्दाख पीठ का उद्घाटन करते हुए, न्यायमूर्ति कांत ने कहा कि लद्दाख से जुड़े सभी मामलों को एक ही दिन सूचीबद्ध किया जाएगा और उनकी सुनवाई वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इससे वकीलों और मुकदमों से जुड़े लोगों को दिल्ली तक यात्रा करने में लगने वाले समय, खर्च और परेशानी से राहत मिलेगी।


feature-top