कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ मामला: सभी 7 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

feature-top

कोलकाता की एक अदालत ने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ मामले के सभी 7 आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने लोक अभियोजक (अभियोजन पक्ष) की उस दलील को स्वीकार कर लिया, जिसमें गंभीर संरचनात्मक खामियों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की गहराई से जांच के लिए आरोपियों से लंबी पूछताछ की आवश्यकता बताई गई थी।


feature-top