'सलमान खान के साथ काम किया तो मार दिए जाओगे' : बिश्नोई गैंग

feature-top

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भारतीय फिल्म उद्योग (बॉलीवुड) को सीधे तौर पर धमकी देते हुए अभिनेताओं और निर्देशकों को सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी है। यह धमकी मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के तुरंत बाद सामने आई है। घटना के बाद, बिश्नोई गैंग से जुड़े 'अनिल पंडित' नामक एक व्यक्ति का कथित ऑडियो नोट वायरल हुआ है, जिसमें उसने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा: "फिल्म इंडस्ट्री में जो भी हमसे अलग हटकर काम करेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे मार दिया जाएगा। यह पहली और आखिरी चेतावनी है।"


feature-top