टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले पर CM फडणवीस की दो टूक : 'किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने टाइगर श्रॉफ को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है। 

रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने श्रॉफ पर गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार, इस घटना में अभिनेता तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।


feature-top