टाइगर श्रॉफ हमले के बाद NCP नेता जीशान सिद्दीकी का बड़ा दावा : "मुझे 4 धमकियां मिलीं"

feature-top

NCP(SP) नेता और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई के निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि उन्हें पिछले दो महीनों में चार बार धमकियां मिली हैं। 

"अगर एक विधायक होने के नाते मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं और मेरी सुरक्षा नहीं बढ़ाई जाती, तो आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे महसूस कर सकती है?" ज़ीशान ने यह सवाल पूछा। उनके पिता बाबा सिद्दीकी की 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।


feature-top