सिक्किम : विवादों के बीच दुष्यंत कुमार गौतम ने ली राज्यपाल पद की शपथ

feature-top

गंगटोक के लोक भवन में आयोजित एक समारोह में दुष्यंत कुमार गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उनकी यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब अंकिता भंडारी मामले से जुड़े विवाद के कारण राज्य में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. मोहम्मद मुस्ताक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मंत्रिपरिषद के सदस्य, सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, लोकसभा सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


feature-top