आंध्र प्रदेश : जगन रेड्डी के राष्ट्रपति शासन की मांग पर CM नायडू का तीखा पलटवार

feature-top

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और YSRCP अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने स्थानीय निकाय चुनाव की चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक-दूसरे पर डराने-धमकाने और गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। नायडू ने YSRCP पर हिंसा का सहारा लेने और बार-बार अदालती मामले दायर करके सरकारी कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया।

पुंगनूर, रायचोटी, धर्मवरम, तिरुपति, पुलिवेंदुला और दर्सी का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इन इलाकों में अशांति फैलाने के लिए दूसरे राज्यों से आपराधिक तत्वों को लाया जा रहा है।


feature-top