अहमदाबाद : ‘गैर-हिंदू वापस जाएं’ की अपील से गरबा कार्यक्रम में विवाद, FIR की मांग

feature-top

गुजरात के अहमदाबाद में एक नवरात्रि गरबा कार्यक्रम के दौरान "गैर-हिंदुओं को परिसर छोड़ने" की सार्वजनिक अपील किए जाने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के विरोध में देश भर के 200 से अधिक मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और कानूनी पेशेवरों ने एक संयुक्त बयान जारी कर सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाले दक्षिणपंथी संगठनों और कार्यक्रम के एंकर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

यह विवाद अहमदाबाद के शेला रोड स्थित 'सावन्ना पार्टी प्लॉट' में आयोजित एक कमर्शियल गरबा कार्यक्रम 'रंग मोरला' के दौरान शुरू हुआ, जहां प्रसिद्ध गुजराती लोक गायक आदित्य गढ़वी प्रस्तुति दे रहे थे। कार्यक्रम के बीच में एंकर और रेडियो जॉकी (RJ) आकाश त्रिवेदी ने मंच से सार्वजनिक रूप से घोषणा करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) सनातन धर्म की रक्षा के लिए यहाँ मौजूद है, इसलिए कोई भी गैर-हिंदू या मुस्लिम तुरंत इस मैदान को छोड़कर स्वेच्छा से बाहर चला जाए। इसके साथ ही एंकर ने मंच से वीएचपी का एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया और वहां मौजूद गरबा प्रतिभागियों से अपने आस-पास "संदिग्ध" लोगों की पहचान कर उस नंबर पर रिपोर्ट करने की अपील करी।


feature-top