जंतर-मंतर मामले में क्राइम ब्रांच की एंट्री

feature-top

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रंका से जुड़े जंतर-मंतर घुसपैठ मामले की जांच क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट सेल को सौंप दी है। पुलिस इस मामले में किसी भी संभावित बड़ी साजिश की गहराई से जांच करना चाहती है।

एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया। यह निर्णय उनके जमानत दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने और श्योरिटीज खारिज होने के बाद लिया गया। हिरासत अवधि बढ़ने के तुरंत बाद ही मामले को नई दिल्ली जिला पुलिस से हटाकर क्राइम ब्रांच की विशेष इकाई के हवाले कर दिया गया।

वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद सौरव दास और आशुतोष रंका को अब बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।


feature-top