अल्बानिया SC विवाद : BJP के आरोपों के बाद संजय राउत ने दी सफाई

feature-top

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अल्बानिया के सुप्रीम कोर्ट को जलाए जाने की घटना का जिक्र किया था। कई नेताओं ने उन पर अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और उनसे माफी की मांग की है।

X पर अपनी पोस्ट में राउत ने लिखा, "अल्बानिया की जनता ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया है। लोग इसलिए गुस्से में थे क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद कर रहा था। प्रदर्शन कर रही जनता ने संसद, सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के घरों पर भी हमले किए हैं। सभी देशों को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए। खासकर भारत को।"


feature-top