SMA विवाद : क्लिनिकल ट्रायल दवा देने पर भड़के विजयन, सख्त कार्रवाई की मांग

feature-top

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उन खबरों पर हैरानी जताई, जिनमें कहा गया है कि SMA (एक आनुवंशिक बीमारी) से पीड़ित बच्चों को, उनके माता-पिता की सहमति के बिना, इस बीमारी के क्लिनिकल ट्रायल के लिए बनी प्रायोगिक दवाएं दी गईं। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विजयन ने एक बयान में कहा कि स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित बच्चों को उनके माता-पिता की सूचित सहमति के बिना प्रायोगिक दवाएं देना कोई मामूली बात नहीं है, और उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की।


feature-top