कोयंबटूर ब्लास्ट : दोषियों को पैरोल दिए जाने पर BJP ने TVK सरकार को घेरा

feature-top

1998 के कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पांच दोषियों को तमिलनाडु सरकार द्वारा 60 दिनों की पैरोल देने के फैसले का भाजपा ने विरोध किया है, जिससे राज्य में विवाद खड़ा हो गया है।

तमिलनाडु बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि उन लोगों को पैरोल देना, जिन्होंने बम लगाने में मदद की और जिसकी वजह से कई परिवार तबाह हो गए, मृतकों का अपमान है और जीवित लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला दोषी आतंकवादियों के प्रति सरकार के "एकतरफा नरम रुख" को दर्शाता है।


feature-top