भगवंत मान को एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके जाने पर सियासी घमासान

feature-top

यह राजनीतिक विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली 'आप' के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट जारी कर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। 'आप' नेताओं ने आरोप लगाया कि पेरिस से लौटने पर दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को जानबूझकर तीन घंटे तक रोककर रखा गया और उन्हें परेशान किया गया। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि केंद्र सरकार का यह अहंकार अब खत्म होना चाहिए, क्योंकि रावण का अहंकार भी दशहरा के दिन ही समाप्त हुआ था। पार्टी ने इस कार्रवाई को पंजाब की अस्मिता और पहचान पर सीधा हमला करार दिया है।


feature-top