बंगाल भगदड़ : CM शुभेंदु ने विपक्ष पर लगाया राजनीतिकरण करने का आरोप

feature-top

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विपक्षी दलों पर चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ की घटना का राजनीतिकरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पीड़ितों और घायलों के साथ खड़े होने के बजाय इस दुखद हादसे पर राजनीति कर रहा है।

यह बयान मुख्यमंत्री ने उत्तर 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर इलाके में इस हादसे की शिकार हुई एक युवती (प्रिया समद्दार) के परिजनों से मुलाकात के दौरान दिया, जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर से ₹25 लाख का मुआवजा भी सौंपा।


feature-top