संसद का 'सेंगोल' बनाने वाले मशहूर जौहरी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

feature-top

भारत के प्रमुख जौहरी वुमिदी एथिराज का तमिलनाडु के चेन्नई में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर एक पोस्ट में एथिराज को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एथिराज को उस 'सेंगोल' को तैयार करने में उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भेंट किया गया था।


feature-top