मुंबई को आज मिलेंगे 3 नए ब्रिज

feature-top

मुंबई को आज, 22 अक्टूबर 2026 को 3 नए बड़े ब्रिज (पुल) मिलने जा रहे हैं।

  • सायन रेलवे ओवरब्रिज
  • विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर
  • गोरेगांव ईस्ट में बना जीएमएलआर एलीवेटेड फ्लाईओवर

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने आधिकारिक घोषणा की है कि लंबे समय से प्रतीक्षित इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा।

इस वर्चुअल उद्घाटन का नेतृत्व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे, जिनके साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहेंगे।

इन तीनों परियोजनाओं की कुल लागत ₹538 करोड़ है। इन्हें मुंबई में ट्रैफिक जाम को कम करने और पूर्व-पश्चिम (East-West) कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है ।


feature-top