लेह हाई कोर्ट बेंच में ऑनलाइन-ऑफलाइन सुनवाई शुरू

feature-top

समुद्र तल से 11,500 फीट की ऊंचाई पर लेह में लद्दाख हाई कोर्ट बेंच ने नियमित सुनवाई शुरू कर दी है। मुख्य न्यायाधीश डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संजय परिहार की खंडपीठ ने पहले ही दिन हाइब्रिड मॉडल (ऑनलाइन और ऑफलाइन) के जरिए कुल 65 मामलों की सुनवाई की। 18 अक्टूबर को सीजेआई (CJI) सूर्यकांत द्वारा उद्घाटित इस बेंच के शुरू होने से अब लद्दाख के लोगों को न्याय के लिए श्रीनगर या जम्मू नहीं जाना पड़ेगा।


feature-top