आतंकवाद पर UN अधिकारी के विवादित बयान को भारत ने पूरी तरह नकारा

feature-top

भारत ने आतंकवाद-रोधी रिपोर्ट को लेकर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिवेदक बेन सॉल की कड़ी आलोचना की और निष्पक्षता के उच्च मानकों का पालन करने को कहा। इस रिपोर्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को 'भारत-आधारित' डी-कंपनी नामक आपराधिक गिरोह का सरगना बताया गया था, जिसके आतंकवादी संबंध हैं। 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव, रघु पुरी ने इस बात पर “गहरी चिंता” जताई कि विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) “तथ्यात्मक अशुद्धियों वाली रिपोर्टें जारी करते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता”।


feature-top