छ.ग : रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM साय ने किया भव्य स्वागत

feature-top

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुकी हैं, जहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति अपने इस दौरे के दौरान रायपुर में शदाणी दरबार के संत माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और इस विशेष अवसर पर उनके सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगी। 


feature-top