छ.ग : दशहरा पर फायरिंग मामले में IPS अंकिता शर्मा को पुलिस मुख्यालय का नोटिस

feature-top

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में विजयादशमी के अवसर पर रक्षित केंद्र में आयोजित पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा द्वारा AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पूर्व सैन्य अधिकारियों और नागरिकों ने हथियार की सुरक्षा व अनुशासनात्मक नियमों की अनदेखी को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा मामले में जवाब तलब किए जाने की खबर है।


feature-top