बस्तर : राष्ट्रपति के आगमन पर जगदलपुर एयरपोर्ट व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र में ड्रोन पर बैन

feature-top

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए जिला प्रशासन ने जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन और माँ दंतेश्वरी मंदिर के आसपास के क्षेत्र को 'नो ड्रोन फ्लाइंग जोन' घोषित कर दिया है। इस आदेश के तहत वीवीआईपी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी तरह के ड्रोन या मानवरहित हवाई वाहनों के उड़ानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।


feature-top