फ्रांस दंगे और भारत के प्रदर्शनों में कनेक्शन के दावे पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अमेरिकी मीडिया संस्थान फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि फ्रांस में हाल ही में हुए दंगों और भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के पीछे एक ही वैश्विक नेटवर्क काम कर रहा है, जिसका मकसद देश में अराजकता और "सत्ता परिवर्तन" की साजिश रचना है। 


feature-top