मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर बड़ा हादसा : 6 की मौत और 40 यात्री घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर सेमरमथानी मोड़ के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बस में कुल 46 यात्री सवार थे जो केल्हारी गांव की ओर जा रहे थे।

प्रारंभिक जांच और पुलिस के अनुसार, हंसवाही पहाड़ी के ढलान पर बस के ब्रेक फेल होने की आशंका है, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे बस मालिक और दो बच्चियों (9 वर्ष और 12 वर्ष) समेत छह लोगों की मौके पर या अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।


feature-top