eMudhra की सुरक्षा खामी से मचा हड़कंप

feature-top

बेंगलुरु स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी ई-मुद्रा लिमिटेड (eMudhra) ने एक बड़ी सुरक्षा चूक के बाद वैश्विक डिजिटल प्रमाणपत्र (SSL/TLS) व्यवसाय से पूरी तरह हटने का फैसला किया है। एक शोधकर्ता द्वारा कंपनी के प्रमाणपत्रों में कमजोर क्रिप्टोग्राफिक कीज़ (Keys) की खामी उजागर करने के बाद गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसे टेक दिग्गजों ने इन असुरक्षित प्रमाणपत्रों को ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, ई-मुद्रा ने स्पष्ट किया है कि इससे किसी डेटा में सेंध नहीं लगी है और भारत में दी जाने वाली उसकी मुख्य डिजिटल सिग्नेचर (DSC) और ई-साइन सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित और अप्रभावित हैं। इस सुरक्षा चूक की खबर के बाद कंपनी के शेयर भारतीय शेयर बाजार में 20 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ निचले सर्किट पर बंद हुए।


feature-top