रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर दिखा पाकिस्तान का सिंबल, साइबर सेल अलर्ट

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के हैक होने की बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ होमपेज पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही निगम की आईटी टीम ने सुरक्षा के तौर पर वेबसाइट को तुरंत ऑफलाइन कर दिया और पूरे सिस्टम की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक नागरिक डेटा सुरक्षित बताया जा रहा है, वहीं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराकर मामले की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।


feature-top