यमन तट पर सुरक्षित बचाए गए 14 भारतीय, दूतावास ने की पुष्टि

feature-top

यमन के तट के पास एक घटना में शामिल नौका पर सवार सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित बताए गए हैं। यमन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यमन के ईरान-समर्थक हूती विद्रोहियों ने बताया कि वे 14 भारतीयों को ले जा रही एक नौका को बचा रहे हैं, जिस पर बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास जबल जुकार द्वीप के निकट हमला हुआ था। उन्होंने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया।


feature-top