अरुणाचल प्रदेश : बांध-विरोधी प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई, आंसू गैस से 4 महिलाएं घायल

feature-top

अरुणाचल प्रदेश के गेकू के पास 'डाइट-डाइम' में 'सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट' (SUMP) के विरोध में बुलाए गए 12 घंटे के बंद के दौरान, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसके बाद कम से कम चार महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।


feature-top