कोलकाता : एयरपोर्ट के शौचालय में मिला बम की धमकी भरा पत्र, CISF ने चलाया तलाशी अभियान

feature-top

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक शौचालय में टिश्यू पेपर पर लिखा एक नोट मिला, जिसमें बोर्डिंग गेट पर बम होने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी चल रही है और अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। साथ ही, उड़ान संचालन में भी कोई बाधा नहीं आई है।


feature-top