कोलकाता भगदड़ : गलत घोषणा के मामले में चोर बागान क्लब के 2 सदस्य गिरफ्तार

feature-top

कोलकाता पुलिस ने 'चोर बागान सार्वजनीन' क्लब के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर ऐसी घोषणा की थी, जिसके कारण दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई और 19 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक सदस्य, संजीब राहा को गिरफ्तार किया गया, और एक अन्य सदस्य, कुशल मजूमदार को तब गिरफ्तार किया गया जब वह आत्मसमर्पण करने के लिए गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचा। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


feature-top