अरुणाचल हिंसा : बांध विरोधी प्रदर्शनकारियों ने जलाए वाहन, कार्यालय में की तोड़फोड़

feature-top

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में प्रस्तावित 'अपर सियांग मल्टीपर्पज डैम' के खिलाफ हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के कारण शुक्रवार रात पासीघाट में अशांति फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। विरोध-प्रदर्शन तड़के 4 बजे तक जारी रहे। इस दौरान विधायक निनोंग एरिंग और ओनी पान्यांग, तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कालिंग मोयोंग के घरों और रिहायशी परिसरों पर हमले किए गए और उनमें तोड़फोड़ की गई।


feature-top