KPSC परीक्षा घोटाला : सरकार ने IAS अधिकारी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी। यह मामला कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की भर्ती परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं से जुड़ा है। शिवकुमार ने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक भर्ती प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाले भ्रष्टाचार को बहुत गंभीरता से लिया है। साथ ही, उन्होंने शासन में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।


feature-top