आंध्र प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू का जगन रेड्डी पर कड़ा प्रहार, बताया विफल मुख्यमंत्री

feature-top

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जगन हर भूमिका में विफल रहे हैं—चाहे वह मुख्यमंत्री और राजनीतिक नेता के रूप में हो, या फिर एक बेटे, भाई और नागरिक के तौर पर।

नायडू ने जगन पर बदले की भावना से राजनीति करने, गलत जानकारी फैलाने और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा, "वे मुख्यमंत्री, राजनीतिक नेता, बेटे, भाई और यहां तक ​​कि एक नागरिक के रूप में भी विफल रहे हैं।" उन्होंने जनता और परिवार के प्रति जगन की जिम्मेदारियों को निभाने के संकल्प पर भी सवाल उठाए।


feature-top