बिहार: JDU ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

feature-top

जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह और उनकी पत्नी, पूर्व विधायक नीलम देवी को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इसके तहत उनकी प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष से दल-बदल कानून (दसवीं अनुसूची) के तहत अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की औपचारिक सिफारिश भी की गई है।


feature-top