चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: ओडिशा के सभी 30 जिले हाई अलर्ट पर

feature-top

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका के चलते ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी 30 जिलों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। एहतियात के तौर पर दक्षिणी ओडिशा के प्रभावित होने वाले जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सिस्टम के 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान (चक्रवात अर्नब) में बदलने की संभावना है, जो 28 अक्टूबर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है।


feature-top