जामिया में बढ़ा तनाव: सभी कक्षाएं ऑनलाइन, 106वां स्थापना दिवस समारोह रद्द

feature-top

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय ने परिसर में तनाव बढ़ने के कारण सभी कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया और अपना 106वां स्थापना दिवस समारोह रद्द कर दिया।

यह विवाद छात्रों की पिछले 13 दिनों से जारी भूख हड़ताल और परिसर की दीवारों पर लिखे गए 'विवादास्पद नारों' को लेकर शुरू हुआ। छात्र मार्च 2006 से भंग पड़े जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ (JMISU) की बहाली और चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।


feature-top