ब्लू ड्रम केस: मेरठ कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

feature-top

मेरठ के बहुचर्चित 'ब्लू ड्रम मर्डर केस' के दोनों दोषियों, मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील शुक्ला के माध्यम से दायर इस याचिका में, दोषियों ने मेरठ की सत्र अदालत के फैसले को रद्द करने की गुहार लगाई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक खंडपीठ द्वारा आगामी सप्ताह में इस अपील पर सुनवाई किए जाने की संभावना है।


feature-top