अरुणाचल में सियांग प्रोजेक्ट के विरोध ने पकड़ा हिंसक रूप, केंद्र ने उतारी RAF

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की दो कंपनियां (लगभग 250 जवान) तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं। यह कदम प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (SUMP) के खिलाफ एक 12 घंटे के बंद के बाद अचानक भड़की भारी हिंसा के बाद उठाया गया है। सीआरपीएफ के इन दंगा-रोधी जवानों को नवी मुंबई से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के जरिए पासीघाट एयरलिफ्ट किया गया है।


feature-top