उत्तर प्रदेश : कांग्रेस के '200 सीटों' वाले पोस्टरों पर विवाद, अखिलेश बोले- भाजपा की साजिश

feature-top

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए लखनऊ में लगे कांग्रेस के '200 सीटों' वाले चुनावी पोस्टरों को पूरी तरह से "नकली" करार दिया। उन्होंने दावा किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की मजबूती से घबराकर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है और वे विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के भीतर दरार पैदा करने के लिए ऐसी साजिशें रच रहे हैं।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के बाहर और अन्य जिलों में कुछ होर्डिंग्स लगाए गए थे। इन पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरों के साथ लिखा था: "200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा"।


feature-top