केरल में धर्मनिरपेक्षता पर नई सियासी जंग

feature-top

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन पर "चुनिंदा धर्मनिरपेक्षता" (Selective Secularism) का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। यह राजनीतिक विवाद फोर्ट कोच्चि के प्रसिद्ध 'काशी आर्ट कैफे' (Kashi Art Cafe) से जुड़े एक वायरल वीडियो और उसके बाद हुई कानूनी कार्रवाई के बाद शुरू हुआ है।

विवाद की मुख्य वजह : उत्तर भारत के एक व्लॉगर/यूट्यूबर अम्रित सिंह डैरेन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें दावा किया गया कि हिंदू पवित्र शहर 'काशी' के नाम पर बने इस कैफे में बीफ (गोमांस) परोसा जाता है और वहां पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति लगाई गई है।


feature-top